डिवाइडर तोड़कर कार बस से टकराई, बस पलटकर होटल में जा घुसी,1 की मौत 22 जख्मी

250

मुंबई। पुणे-अहमदनगर हाईवे पर अनियंत्रित कार डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ से आ रही यात्री बस से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस पलट गई और घिसटते हुए एक होटल में जा घुसी। दुर्घटना में बस ड्राइवर की मौत हो गई जबकि बस में सवार 22 लोग घायल हुए हैं। इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसा शिरूर तहसील के बजरंगवाड़ी इलाके में हुआ। पूरी घटना होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घायलों को शिरूर के एक प्राइवेट अस्पताल में एडमिट करवाया गया है।

पुलिस ने कार चालक के खिलाफ शिकारापुर पुलिस स्टेशन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया है। दुर्घटना के बाद तकरीबन 2 घंटे तक पुणे-अहमदनगर हाईवे जाम रहा।