Saturday, August 15, 2026
Home बिलासपुर तेज रफ्तार कार फुटपाथ पर चढ़ी, बाल-बाल बचे लोग; बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के Kiss...

तेज रफ्तार कार फुटपाथ पर चढ़ी, बाल-बाल बचे लोग; बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के Kiss के बाद मारपीट का वीडियो वायरल

5

The Duniyadari: बिलासपुर। तेज रफ्तार कार के बेकाबू होकर फुटपाथ पर चढ़ जाने से बड़ा हादसा टल गया। कार को अपनी ओर आता देख मौके पर मौजूद कई लोगों ने दौड़कर अपनी जान बचाई। टक्कर में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कार सवार बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड और उनके साथ मौजूद लोगों से घटना को लेकर सवाल किए। इसी दौरान कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। वायरल वीडियो में कुछ लोग युवक-युवती और उनके साथियों के साथ हाथापाई करते नजर आ रहे हैं।

 

बताया जा रहा है कि घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है और करीब तीन दिन पुरानी है। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि कार सवार नशे में थे, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

घटना से जुड़े वायरल वीडियो में हादसे के बाद सड़क किनारे खड़ी क्षतिग्रस्त कार दिखाई देती है। वीडियो के एक हिस्से में बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के बीच कथित तौर पर किस करने का दृश्य भी नजर आता है। इसके बाद स्थानीय लोगों के साथ विवाद और मारपीट का घटनाक्रम सामने आता है।

फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराए जाने की जानकारी है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर कार सवारों की पहचान करने में जुटी है। पहचान सामने आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।