Saturday, May 23, 2026
Home Breaking दिल्ली दौरे पर जाएंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वरिष्ठ नेताओं से करेंगे मुलाकात

दिल्ली दौरे पर जाएंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वरिष्ठ नेताओं से करेंगे मुलाकात

9

The Duniyadari: रायपुर– छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai आज राजधानी दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रात करीब 9:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दौरे के दौरान वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर विभिन्न संगठनात्मक और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री साय की पार्टी हाईकमान के साथ भी अहम बैठक होने की संभावना है। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में राज्य से जुड़े कई राजनीतिक और विकास कार्यों पर चर्चा हो सकती है। मुख्यमंत्री दिल्ली में रात्रि विश्राम करेंगे और इसके बाद अगले कार्यक्रमों में शामिल होंगे।