दिल्ली में फिर रोका गया भूपेश बघेल का रास्ता, कार्यकर्ताओं से मिलने जा रहे सीएम बैरंग लौटे कांग्रेस मुख्यालय, सामने आई संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय के साथ दिल्ली पुलिस की बर्बरता

288

नई दिल्ली। दिल्ली में नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की राहुल गांधी से की जा रही पूछताछ के विरोध प्रदर्शन में शामिल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का काफिले को पुलिस ने फिर रोक दिया है।

बताया जा रहा है कि भूपेश बघेल दिल्ली के बदरपुर थाने में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट करने जा रहे थे। इसी दौरान सरिता विहार क्षेत्र में अपोलो हॉस्पिटल के सामने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले को दिल्ली पुलिस के द्वारा रोक दिया गया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को वापस कांग्रेस मुख्यालय की ओर रवाना कर दिया गया।

इसी दौरान 24 अकबर रोड की से केसी वेणुगोपाल, अधीर रंजन चौधरी, रंजीता रंजन, इमरान प्रतापगढ़ी, दीपेंद्र हुड्डा, और गौरव गोगोई सहित राष्ट्रीय सचिव और छत्तीसगढ़ से विधायक विकास उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया गया। इन सभी को बदरपुर पुलिस स्टेशन में ले जाकर रखा गया है। इन्हीं से मिलने जाने के दौरान सीएम भूपेश बघेल का रास्ता दिल्ली पुलिस के द्वारा रोका गया।

इस बीच रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय से दिल्ली पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक की गई मारपीट की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमें उनके हाथ पीट व शरीर के अन्य जगहों पर चोटे के निशान साफ दिख रहे हैं।

देंखे वीडियो…