Thursday, October 8, 2026
Home छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026 की तारीखें घोषित, छत्तीसगढ़ की दो सीटों पर 16...

राज्यसभा चुनाव 2026 की तारीखें घोषित, छत्तीसगढ़ की दो सीटों पर 16 मार्च को मतदान

107

The Duniyadari: रायपुर। राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर चुनाव कार्यक्रम का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने बुधवार को 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए विस्तृत शेड्यूल जारी किया, जिसमें छत्तीसगढ़ की दो सीटें भी शामिल हैं। ये दोनों सीटें अप्रैल 2026 में रिक्त होने जा रही हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, सभी 37 सीटों के लिए 16 मार्च 2026 को मतदान कराया जाएगा और मतगणना भी उसी दिन होगी। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, चुनाव की अधिसूचना 26 फरवरी 2026 को जारी की जाएगी। उम्मीदवार 5 मार्च तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे।

नामांकन पत्रों की जांच 6 मार्च को की जाएगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 9 मार्च तय की गई है। मतदान 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। इसके बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया 20 मार्च 2026 तक पूरी कर ली जाएगी।