Wednesday, August 5, 2026
Home Breaking दुष्कर्म मामले में गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़िता ने एसपी से लगाई...

दुष्कर्म मामले में गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार

3

The Duniyadari: Bilaspur- सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दर्ज दुष्कर्म प्रकरण में अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी पक्ष के लोगों की ओर से लगातार धमकियां मिल रही हैं, जिससे वह और उसका परिवार भय के साये में जीने को मजबूर हैं।

पीड़िता के अनुसार, उसकी शिकायत पर पुलिस ने प्रशांत नारंग उर्फ बंटू के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धमकी समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था, लेकिन इसके बावजूद आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है।

महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी के समर्थक लगातार दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दे रहे हैं। उसने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि आरोपी पक्ष न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास कर रहा है।

पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं, पुलिस प्रशासन ने मामले में आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।