Saturday, October 31, 2026
Home Breaking देर रात दो पक्षों के बीच मारपीट…कुछ आरोपी को हिरासत में

देर रात दो पक्षों के बीच मारपीट…कुछ आरोपी को हिरासत में

279

रायपुर-  रायपुर के मोमिनपारा इलाके में देर रात दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई है। घर के सामने चौक में बैठकर हंसी मजाक करने की बात पर एक पक्ष में दूसरे को टोका तो दूसरे पक्ष में उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान पहले पक्ष के लोग भी भिड़ गए।

चाकूबाजी की सूचना मिलते ही आजाद चौक CSP और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। फिलहाल इस मामले में दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज करवाई है। पहली शिकायत तुषार पंडित की ओर से की गई है। उसने पुलिस को बताया कि वह रविवार रात साढ़े 10 बजे के करीब एचएमटी चौक स्थित अपने घर पहुंचा।

जहां पर फरहान रजा, सल्लू उर्फ सलमान, अदनान रजा और मोहम्मद हुसैन बैठे हुए थे। तुषार ने घर के सामने चौक पर बैठने से मना किया तो उन्होंने गाली गलौज शुरू कर दी। तभी बात बिगड़ गई। तभी सल्लू और फरहान ने अपने पास रखें चाकू से तुषार की जांघ पर वार कर दिया।

इस मारपीट की आवाज सुनकर तुषार के पिता सुनील पंडित बीचबचाव करने पहुंचे। तो वहां पर मौजूद मोहम्मद हुसैन ने उनके मुंह पर मुक्का मारकर दांत तोड़ दिया। इस मारपीट के बाद परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई। सूचना है कि पुलिस ने इस मामले में कुछ आरोपी को हिरासत में ले लिया है।