Sunday, August 23, 2026
Home Breaking करवाचौथ के दिन पति के लेट घर आने पर दोनों के बीच...

करवाचौथ के दिन पति के लेट घर आने पर दोनों के बीच विवाद, मौत…

236
Oplus_131072

रायपुर- रायपुर के उरला अछोली बाजार चौक इलाके का बताया जा रहा है, जहां एक शादीशुदा युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि करवाचौथ के दिन पति के लेट घर आने पर दोनों के बीच विवाद हुआ था.

जिसके बाद युवती ने आज सुबह घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बता दें कि बेरला निवासी मृतका का 5 साल पहले महेंद्र दास मानिकपुरी से प्रेम विवाह हुआ था.

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामला संदिग्ध माना जा रहा है। अब युवती ने सच में आत्महत्या की है या इसके पीछे कोई और वजह है इस बात का खुलासा पुलिस ही कर पाएगी।