इंटरनेट डेस्क। Dev Uthani Ekadashi Miraculous remedy : हिंदू धर्म में एकादशी व्रत को भगवान विष्णु की पूजा आराधना के लिए समर्पित माना जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं।
Dev Uthani Ekadashi Miraculous remedy : वहीं पूरे चार महीने बाद देवउठनी एकादशी के दिन वे जागते हैं। इस साल 4 नवंबर को देवउठनी एकादशी मनाई जाएगी।
देवउठनी एकादशी पर करें ये उपाय
1- देवउठनी एकादशी के शुभ दिन पर भगवान श्री हरि विष्णु का दूध और केसर से अभिषेक करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होकर कामना पूर्ति का आशीर्वाद देते हैं।
Dev Uthani Ekadashi Miraculous remedy : जो लोग आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं वे इस दिन पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें और शाम के समय पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से हर तरह के कर्ज से मुक्ति मिलती है।
2- धन की कमी को दूर करने के लिए देवउठनी एकादशी पर श्री हरि विष्णु को पैसे अर्पित कर उन्हें अपने पर्स में रख लें। ऐसा करने से व्यक्ति को धन लाभ होता है।
Dev Uthani Ekadashi Miraculous remedy : देवउठनी एकादशी के शुभ दिन व्यक्ति को भगवान विष्णु को तुलसी पत्र के साथ सफेद रंग की चीज का भोग लगाएं। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।