Saturday, June 6, 2026
Home Breaking देवेंद्र यादव पर नया विवाद: वायरल वीडियो से गरमाई सियासत, कुर्ता फाड़ने...

देवेंद्र यादव पर नया विवाद: वायरल वीडियो से गरमाई सियासत, कुर्ता फाड़ने के दावे पर उठे सवाल

4

The Duniyadari: Bilaspur- NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने उस घटना को लेकर नई बहस छेड़ दी है, जिसमें विधायक ने पुलिस पर उनका कुर्ता फाड़ने का आरोप लगाया था।

मामला उस समय का है जब NSUI कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास की ओर मार्च निकालते हुए घेराव करने का प्रयास किया था। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की की स्थिति बनी थी। घटना के बाद देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया था कि पुलिस कार्रवाई के दौरान उनका कुर्ता फट गया।

हालांकि, अब सोशल मीडिया पर प्रसारित एक कथित वीडियो ने इस दावे पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में विधायक स्वयं अपना कुर्ता फाड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद विपक्षी दलों ने कांग्रेस और विधायक पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

इधर, प्रदर्शन से जुड़े दूसरे मामले में प्रशासन ने भी सख्त रुख अपनाया है। प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश, बिना अनुमति प्रदर्शन और कलेक्ट्रेट घेराव के आरोपों को लेकर सिविल लाइन थाना पुलिस ने विधायक देवेंद्र यादव सहित नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है और वीडियो की सत्यता को लेकर भी चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।