Saturday, June 27, 2026
Home Breaking दो ट्रेलरों की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत; दूसरा वाहन लेकर...

दो ट्रेलरों की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत; दूसरा वाहन लेकर फरार

12
Oplus_16908288

The Duniyadari: KORBA- जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। भालूमोड़ के पास आमने-सामने की जोरदार टक्कर में दोनों ट्रेलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसा इतना भयावह था कि एक ट्रेलर का केबिन पूरी तरह पिचक गया और चालक उसके भीतर ही फंस गया।

सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। चालक के केबिन में फंसे होने के कारण कटर मशीन की सहायता से केबिन को काटकर शव बाहर निकाला गया। गंभीर चोटों के चलते चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद दूसरे ट्रेलर का चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है और हादसे की वजह का भी पता लगाया जा रहा है।

दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। बाद में क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर मार्ग को फिर से सुचारु कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।