The Duniyadari: रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर देश को नक्सलवाद से मुक्त करने के प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया है।
अपने पत्र में रमन सिंह ने लिखा कि असंभव को संभव बनाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री ने भारत को नक्सलवाद की पीड़ा से बाहर निकालने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया है। उन्होंने कहा कि इस पहल से देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूती मिली है और प्रभावित क्षेत्रों में विकास का रास्ता साफ हुआ है।
रमन सिंह ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ सहित देश के कई हिस्से लंबे समय से नक्सलवाद की समस्या से जूझ रहे थे। अब इस चुनौती से मुक्ति मिलने के बाद लोकतांत्रिक व्यवस्था और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
उन्होंने पत्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का भी उल्लेख करते हुए कहा कि देश अब विकास की नई दिशा में आगे बढ़ेगा और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं और योजनाओं का लाभ तेजी से पहुंचेगा।




























