Wednesday, October 7, 2026
Home छत्तीसगढ़ नक्सलियों को बड़ा झटका, केंद्रीय समिति सदस्य सहदेव मुठभेड़ में मारा गया

नक्सलियों को बड़ा झटका, केंद्रीय समिति सदस्य सहदेव मुठभेड़ में मारा गया

212

The Duniyadari : रायपुर/झारखंड। नक्सल उन्मूलन अभियान में सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। झारखंड के हजारीबाग जिले में चलाए गए विशेष ऑपरेशन के दौरान कोबरा 209 बटालियन के जवानों ने माओवादियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में संगठन के शीर्ष कमांडरों में गिने जाने वाले सहदेव, जो केंद्रीय समिति का सदस्य था, ढेर हो गया।

मुठभेड़ में कुल तीन कुख्यात नक्सलियों को मार गिराया गया है। इनमें 25 लाख के इनामी नक्सली चंचल भी शामिल है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक इन सभी पर विभिन्न राज्यों में करोड़ों रुपये के इनाम घोषित थे और ये कई बड़े माओवादी हमलों में वांछित थे।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सहदेव पर 1 करोड़ रुपये का इनाम था, जबकि चंचल पर 25 लाख रुपये की घोषणा की गई थी। मुठभेड़ के बाद मौके से तीन अत्याधुनिक AK-47 ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं।

इस कार्रवाई को झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे माओवादी प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षाबलों की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।