Wednesday, August 5, 2026
Home Breaking नक्सलियों ने की कवासी की हत्या ,बीजापुर में खूनी खेल

नक्सलियों ने की कवासी की हत्या ,बीजापुर में खूनी खेल

193
Oplus_16908288

The Duniyadari: बीजापुर- बीजापुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में ग्रामीण की हत्या की है। इस वारदात के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है।

वहीं वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला उसूर थाने के पेरमपल्ली गांव की है। यहां नक्सलियों ने कवासी हूंगा नाम के ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया।

नक्सली देर रात गांव पहुंचे और कवासी हूंगा को घर से बाहर निकालकर धारदार हथियार से उस पर वार किया। इस हमले में ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में ग्रामीण को मौत के घाट उतारा है। इस वारदात की जानकारी उसूर पुलिस को दी गई और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।