Saturday, July 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ नवरात्रि में बारिश का खलल: गरबा का रंग किया भंग, इस तारीख...

नवरात्रि में बारिश का खलल: गरबा का रंग किया भंग, इस तारीख तक होगी झमाझम बारिश…

475

रायपुर। शारदीय नवरात्रि का पर्व चल रहा है। कोरोना काल के बाद इस बार नवरात्रि व गरबा की धूम थी। लेकिन बारिश ने किरकिरा कर दिया है। गरबा के रंग को भंग कर दिया है। कई दुर्गा पंडालों में पानी भी भर गया है। बता दें कि इस बार गरबा को लेकर लोगों में काफी उत्साह था। लेकिन बारिश की वजह से लोगों की उत्साह में सेंध लगा दिया है।

बता दें कि कई दिनों से प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। वर्तमान स्थिति में मौसम में भारी बदलाव देखने को मिल रहा है। इस बारिश से किसानों को भी नुकसान हो सकता है । यह समय मानसून के समाप्त होने का है लेकिन अभी भी बारिश हो रही है।
वहीं मौसम विभाग के अधिकारी एचपी चंद्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर पश्चिम में बंगाल की खड़ी में चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। जिसके कारण कुछ हद तक नमी है। इसी वजह से कुछ स्थानों पर बारिश हो रही है। यह सिस्टम लगभग 3 नवंबर से 7 नवंबर तक बनी रहेगी। वहीं उत्तर पश्चिम राजस्थान से मानसून का विड्रावल शुरू हुआ है जिसकी वजह से कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हो रही है ।