नवा रायपुर में अतिक्रमण हटाने पर विवाद, नवागांव में विरोध तेज

19

The Duniyadari : रायपुर। नवा रायपुर के सेक्टर-27 स्थित नवागांव क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया है। प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए NRDA की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची, लेकिन स्थानीय लोगों ने इसका कड़ा विरोध शुरू कर दिया।

कार्रवाई की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। उनका कहना है कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था के उन्हें हटाया जा रहा है, जो न्यायसंगत नहीं है। विरोध प्रदर्शन में स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल हो गए और उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई रोकने की मांग की।

स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल प्रशासन और विरोध कर रहे लोगों के बीच बातचीत का प्रयास जारी है।