Thursday, October 22, 2026
Home Breaking नाबालिक के साथ छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

नाबालिक के साथ छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

247

The Duniyadari: दंडेवाडा– जिले के बचेली थाना क्षेत्र में बीती रात एक युवक के द्वारा नाबालिक के साथ छेड़छाड़ करने लगा, बच्ची ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दिया, बचेली पुलिस ने आरोपी अमरनाथ बघेल पिता परदेशी बघेल उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 7 पुराना मार्केट बचेली, थाना बचेली, जिला दंतेवाड़ा को गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत शनिवार को रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया है।

बचेली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया ने बचेली थाना में लिखित आवेदन देते हुए बताया कि नाबालिक अपने सहेलियों के साथ खेल रही थी। उसी समय आरोपी अमरनाथ मोहल्ले में आकर नाबालिक बालिका के साथ छेडख़ानी करते हुये अनाचार करने का प्रयास करता है, प्रार्थिया के रिपोर्ट पर मामला दर्ज करने के साथ ही आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने थाना बचेली से टीम गठित कर आरोपी अमरनाथ को गिरफ्तार कर लिया है।