Thursday, May 21, 2026
Home Breaking निजी स्कूलों की मनमानी पर सख्त सरकार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...

निजी स्कूलों की मनमानी पर सख्त सरकार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी कार्रवाई की चेतावनी

35

The Duniyadari: रायपुर- प्रदेश में निजी स्कूलों द्वारा बढ़ती मनमानी को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कड़ा रुख अपनाया है। इस मुद्दे पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार किसी भी हाल में निजी स्कूलों की मनमानी को बर्दाश्त नहीं करेगी और अभिभावकों के हितों की रक्षा प्राथमिकता रहेगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यदि किसी निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत मिलती है और जांच में नियमों का उल्लंघन सामने आता है, तो संबंधित संस्थान पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अभिभावकों पर किसी तरह का अनावश्यक दबाव बनाना या अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालना स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य अभिभावकों और विद्यार्थियों को संतुलित व न्यायसंगत शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराना है।