Tuesday, March 3, 2026
Home देश नितिन गडकरी ऐसा क्‍यों कहा-‘सरकार समय पर फैसला नहीं लेती, यही है...

नितिन गडकरी ऐसा क्‍यों कहा-‘सरकार समय पर फैसला नहीं लेती, यही है बड़ी समस्या’, पढ़ें पूरी खबर

385

Government does not take decisions on time, this is the big problem: Nitin Gadkari

मुंबई। भाजपा संसदीय बोर्ड से सीनियर नेता व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को हटाए जाने के बाद से ही सियासी पारा गरमा हुआ है। महाराष्ट्र से लेकर राजधानी दिल्ली तक इसके सियासी मायनें निकाले जा रहे हैं। इसी बीच केंद्रीय मंत्री गडकरी ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार समय पर निर्णय नहीं लेती है यही बड़ी समस्या है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने बयान से एक तरह से मोदी सरकार को झटका दिया है। उन्होंने कहा कि समय बहुत महत्वपूर्ण है और सरकार विकास कार्यों को लेकर समय पर निर्णय नहीं ले रही है, यह बड़ी समस्या है। गडकरी ने यह बयान नेशनल कन्वेंशन ऑफ सिविल इंजीनियर्स के सम्मलेन में दिया है।

बता दें कि नैटकॉन 2022 का आयोजन मुंबई में किया गया था। इस मौके पर बोलते हुए नितिन गडकरी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। वे बोले कि निर्माण क्षेत्र में समय बहुत महत्वपूर्ण है। समय ही हमारा असली धन है। हालांकि, सरकार की सबसे बड़ी समस्या यह है कि सरकार समय पर फैसला नहीं लेती है।

गडकरी ने कहा कि भारत में निर्माण क्षेत्र का भविष्य उज्ज्वल है। लेकिन इसके लिए हमें विश्व की नई तकनीक को अपनाना होगा। हमें निर्माण में प्रयुक्त सामग्री के ऑप्शन भी खोजने होंगे। ताकि गुणवत्ता से समझौता किए बिना परियोजना की लागत को कम किया जा सके।

यह भी कहा जा रहा है कि नितिन गडकरी को संसदीय बोर्ड से निकाले जाने को लेकर बीजेपी के किसी भी नेता की तरफ से खुलकर कोई बयान सामने नहीं आया है। लेकिन अंदरखाने चर्चा है कि गडकरी को उनके बेबाक बयानों के कारण ही संसदीय बोर्ड से बाहर का रास्ता दिखाया गया है।