Sunday, October 25, 2026
Home Uncategorized निवर्तमान राज्यपाल श्री हरिचंदन को राजकीय सम्मान के साथ दी गई...

निवर्तमान राज्यपाल श्री हरिचंदन को राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई।

302

The duniyadari रायपुर: निवर्तमान राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन को आज स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर के स्टेट हैंगर में राज्य शासन की ओर से उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। वे आज भुवनेश्वर (ओड़िशा) के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने निवर्तमान राज्यपाल श्री हरिचंदन के स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए उनका एक संवैधानिक मुखिया के नाते उनका सहयोग हमेशा मिलता रहा है।

राजकीय सम्मान के साथ दी गई निवर्तमान राज्यपाल श्री हरिचंदन को विदाई। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़वासियों को सरल-सहज बताया। उन्होंने जय जोहार कहकर छत्तीसगढ़ से विदा ली।