Thursday, March 12, 2026
Home छत्तीसगढ़ न्यूज ब्रेक: UPSC की हरी झंडी के बाद IPS अशोक जुनेजा बने...

न्यूज ब्रेक: UPSC की हरी झंडी के बाद IPS अशोक जुनेजा बने पूर्णकालिक DGP…अब अगले साल नहीं होंगे रिटायर, आदेश जारी…

311

रायपुर। आईपीएस अधिकारी अशोक जुनेजा प्रभारी पुलिस महानिदेशक से अब पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक बन गए हैं। यूपीएससी से हरी झंडी मिलने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने उनका आदेश जारी कर दिया है। जुनेजा पिछले साल अक्टूबर में डीएम अवस्थी को रिप्लेस कर प्रभारी डीजीपी बनाए गए थे।

 

बता दें कि जुनेजा 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। पुलिस महकमे के प्रमुख बनाए जाने के बाद भी यूपीएससी से कन्फर्म नहीं होने की वजह से उन्हें पूर्णकालिक डीजीपी याने 80 हजार का स्केल नहीं मिल पाया था। जुनेजा प्रभारी डीजीपी जरूर थे मगर उनकी मूल पोस्टिंग छत्तीसगढ़ आर्म्स फोर्सेज थी।