Monday, November 16, 2026
Home जशपुर पत्नी संग छठ घाट पहुंचे CM विष्णुदेव साय, उगते सूर्य को अर्घ्य...

पत्नी संग छठ घाट पहुंचे CM विष्णुदेव साय, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी प्रदेश की खुशहाली

3

The Duniyadari: कुनकुरी में पारंपरिक अंदाज में मनाया छठ महापर्व, छठ घाट के भूमि पूजन कार्यक्रम में भी हुए शामिल

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी पत्नी कौशल्या साय के साथ कुनकुरी में छठ महापर्व मनाया। सुबह दोनों छठ घाट पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और जल में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान छठी मैया से प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

पूजा के बाद मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वे हर वर्ष अपनी पत्नी के साथ कुनकुरी आकर छठ महापर्व मनाते हैं और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर सभी के लिए मंगलकामना करते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों को छठ पर्व की बधाई देते हुए कहा कि सभी के घरों में सुख-समृद्धि बनी रहे। इस अवसर पर कुनकुरी स्थित छठ घाट के भूमि पूजन का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।