Wednesday, August 5, 2026
Home Breaking 10 से 12 अगस्त तक सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती, युवाओं...

10 से 12 अगस्त तक सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती, युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौका

9

The Duniyadari: जशपुर-  जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। भारत की प्रमुख सुरक्षा सेवा कंपनी एसआईएस लिमिटेड (SIS Ltd) द्वारा सुरक्षा अधिकारी कैडर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया जा रहा है। यह चयन अभियान भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद, नई दिल्ली और ग्लोबल इंडिया स्किल डेवलपमेंट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा।

भर्ती प्रक्रिया 10 से 12 अगस्त 2026 तक एसआईएस प्रशिक्षण केंद्र, लाइवलीहुड कॉलेज स्थित बॉयज हॉस्टल, डोडकाचौरा (जशपुर) में संपन्न होगी। इस दौरान कुल 100 जीटीओ पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का किसी भी विषय में स्नातक होना अनिवार्य है। उम्मीदवार की न्यूनतम लंबाई 167.5 सेंटीमीटर और आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान ही 33 हजार से 40 हजार रुपये प्रतिमाह तक का प्रारंभिक वेतन दिया जाएगा। नियुक्ति के बाद कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन अधिनियम के अनुसार वेतन के साथ पेंशन, ग्रेच्युटी, ईएसआई, चिकित्सा सुविधा, आवास, बीमा और यात्रा भत्ता जैसी कई सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन और अन्य जानकारी के लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए निर्धारित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।