Monday, October 26, 2026
Home Breaking परिवहन विभाग की कार्रवाई, 57 लोगों से वसूले 28 हजार 700 रुपये

परिवहन विभाग की कार्रवाई, 57 लोगों से वसूले 28 हजार 700 रुपये

263

The Duniyadari: सुकमा– समय सीमा की बैठक में कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में बुधवार को परिवहन विभाग के द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

वाहन चेकिंग के दौरान परिवहन विभाग और पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वाधान में कलेक्ट्रेट कार्यालय के समीप वाहनों में सीट बेल्ट नहीं लगाने और बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के ऊपर चालानी कार्रवाई की गई। बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 40 लोगों, बिना सीट बेल्ट लगाये वाहन चलाने वाले 7 एवं अन्य 10 लोगों के ऊपर नियमानुसार लगभग 28,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। जिला परिवहन अधिकारी एसबी रावटे ने बताया कि बढ़ते सड़क दुर्घटना को देखते हुए वाहन चालकों से नियमानुसार हेलमेट लगाकर और सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने की की अपील की गई है।

सड़क में चलते हुए फ़ोन पर बात करना, शराब पीकर वाहन चलाना, तेज आवाज वाली हॉर्न बजाना और ग़लत साइड में गाड़ी चलाना वर्जित है। 18 वर्ष से कम उम्र के नाबालिग बच्चे और बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न चलायें। नियमों को तोड़ने वाले लोगों के ऊपर लगातार कार्यवाही की जाएगी। वाहन चलाते हुए सड़क पर आवश्यक सावधानी रखना बहुत जरूरी है।