Thursday, April 30, 2026
Home Breaking परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, 20 जिलों के अधिकारियों के तबादले

परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, 20 जिलों के अधिकारियों के तबादले

3

The Duniyadari: राजधानी रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन से गुरुवार देर शाम परिवहन विभाग ने व्यापक प्रशासनिक बदलाव करते हुए 20 जिलों के परिवहन अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। विभागीय स्तर पर लंबे समय से लंबित इस फेरबदल को प्रशासनिक कसावट और कार्यप्रणाली में सुधार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

जारी आदेश के अनुसार कई जिलों में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ को स्थानांतरित कर अन्य जिलों में पदस्थ किया गया है। इस बदलाव का उद्देश्य विभागीय कार्यों में गति लाना और क्षेत्रीय स्तर पर निगरानी को और प्रभावी बनाना बताया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, आगामी समय में परिवहन व्यवस्थाओं को अधिक पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए विभाग द्वारा और भी प्रशासनिक कदम उठाए जा सकते हैं