Friday, September 25, 2026
Home कोरबा पसान रेंज में फिर पहुंचा हाथियों का दल, दहशत में ग्रामीण, वन...

पसान रेंज में फिर पहुंचा हाथियों का दल, दहशत में ग्रामीण, वन विभाग ने किया अलर्ट

348

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।  मरवाही वनमंडल में एक बार फिर 3 हाथियों के दल ने दस्तक दे दी है। बताया जाता है कि कटघोरा वनमंडल के पसान रेंज से दंतैल समेत 3 हाथियों का दल मरवाही फॉरेस्ट रेंज के रूमगा और भटियार इलाके में पहुंच गया है। जिससे वन विभाग के टीम ने इनके मूवमेंट पर निगरानी रखी हुई है।

बता दें कि हाथियों के दल ने खेत में लगे फसलों को नुकसान पहुंचाया है, जिससे किसान चिंतित हैं। हाथी प्रभावित क्षेत्र के जंगल में रहने वाले लोगों को वहां से हटा दिया गया है और लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।

वहीं कोरबा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र जलके, जटगा, केंदई और बासीन में भी हाथियों के दल मौजूद हैं और कोरबा, कोरिया और मरवाही वनमंडल के अधिकारी-कर्मचारी आपस में सूचना का आदान-प्रदान कर एक-दूसरे को अलर्ट कर रहे हैं, साथ ही लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचे, इसके प्रयास किए जा रहे हैं।