The Duniyadari: रायपुर- विष्णु देव साय ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर शहीद हुए निर्दोष नागरिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि इस कायराना हमले में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृतियां देशवासियों को हमेशा राष्ट्रीय सुरक्षा और एकता के लिए सतर्क रहने की प्रेरणा देती रहेंगी।
सीएम साय ने अपने संदेश में कहा कि यह घटना देश के लिए अत्यंत पीड़ादायक रही है और इस दुखद अवसर पर उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने दोहराया कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगी और देश किसी भी प्रकार के दबाव में नहीं झुकेगा।
उन्होंने आगे कहा कि आतंक फैलाने की हर कोशिश का भारत दृढ़ता से सामना करेगा और देश की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।















