Monday, October 26, 2026
Home Breaking पुलिसकर्मी ने पड़ोसी को चाकू मारा, हालत गंभीर

पुलिसकर्मी ने पड़ोसी को चाकू मारा, हालत गंभीर

256

The Duniyadari: बिलासपुर- जिले में बीते 2 दिन के भीतर मारपीट के 100 से ज्यादा केस दर्ज हुए हैं। होली पर्व के दौरान हुए विवाद के चलते 2 दिन तक मारपीट और चाकूबाजी जैसी वारदातों की शिकायतें होती रही। जिले में रंगोत्सव के दौरान 11 जगहों पर चाकूबाजी हुई।

पुलिसकर्मियों पर हुड़दंगियों ने हमला किया तो वहीं, कॉन्स्टेबल ने वर्दी का रौब दिखाकर पड़ोसी पर चाकू से हमला कर दिया। सर्वाधिक 23 मामले सरकंडा थाने में दर्ज किया गया है तो वहीं, सकरी थाना क्षेत्र में मारपीट के 14 वारदातें हुई हैं।

होली पर्व पर शहर के चौक-चौराहों पर पुलिस जवानों को तैनात किया गया था। इसके साथ ही पुलिस की गश्ती भी बढ़ाने का दावा किया गया। खुद एसपी रजनेश सिंह रंग पर्व के दौरान शहर का जायजा लेने निकले थे। बावजूद इसके जगह-जगह बदमाश सक्रिय रहे।

शुक्रवार को होली पर्व के दौरान लगातार मारपीट और चाकूबाजी होने की शिकायतें मिलती रही। जिसके बाद पिछले दो दिन से जिले के थानों में मारपीट और बलवा का केस दर्ज करने का सिलसिला चलता रहा।