Wednesday, March 11, 2026
Home Breaking पुलिस अधिकारी पर रेप का आरोप: शादी का वादा कर DSP ने...

पुलिस अधिकारी पर रेप का आरोप: शादी का वादा कर DSP ने किया दुष्कर्म

98

The Duniyadari: दुर्ग जिले के अजाक थाने में पदस्थ डीएसपी विनोद मिंज के खिलाफ एक युवती ने रेप का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि, डीएसपी शादीशुदा होने के बावजूद युवती को शादी का झांसा दिया, फिर शारीरिक संबंध बनाए। अब शादी से मुकर गया। मामला पद्मनाभपुर थाना इलाके का है।

पुलिस के मुताबिक, जामुल थाना इलाके की रहने वाले 21 साल की युवती ने बताया कि, डीएसपी से साल 2024 में उसकी मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। डीएसपी ने खुद को कुंवारा बताकर शादी के लिए प्रपोज किया।

जब युवती ने शादी के लिए हामी भर दी, तो डीएसपी उसे साथ ले गया। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और शादी का वादा करता रहा। कुछ समय बाद उसकी बातों को काटने लगा। युवती को शक हुआ तो उसने उसके बारे में पता लगाया। तब उसे विनोद के शादीशुदा होने की जानकारी मिली। उसके दो बच्चे भी हैं।

युवती ने बताया कि, जब उसे डीएसपी के शादीशुदा होने की बात पता चली, तब वो उसके पास गई। विवाद होने पर डीएसपी ने उससे गाली-गलौज कर मारपीट की। उसने कहा कि, वो बहुत पावरफुल है। यदि वो पुलिस के पास गई, तो उसे जान से मरवा देगा। इसके बाद उसे थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई। हालांकि, उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।