Saturday, September 12, 2026
Home Breaking कोरबा में महापौर संजू देवी राजपूत ने अपना पहला बजट पेश किया,...

कोरबा में महापौर संजू देवी राजपूत ने अपना पहला बजट पेश किया, नगरवासियों को मिली सौगातें

244

The Duniyadari: कोरबा- नगर निगम के नए कार्यकाल का पहला बजट गुरुवार को महापौर संजू देवी राजपूत ने निगम सभागार में पेश किया।

लगभग 9 अरब रुपये के इस बजट में कोरबा के चहुंमुखी विकास के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को शामिल किया गया है।

बजट पेश होने के दौरान सामान्य सभा में पक्ष-विपक्ष के बीच जमकर हंगामा भी हुआ, लेकिन महापौर ने विकास की नई गाथा लिखने की मंशा से महत्वपूर्ण योजनाओं को प्राथमिकता दी।