Sunday, March 15, 2026
Home कोंडागांव पुलिस पूछताछ में टूटा सच: जिसने घर की रक्षा करनी थी, वही...

पुलिस पूछताछ में टूटा सच: जिसने घर की रक्षा करनी थी, वही निकला गुनहगार

33

The Duniyadari : 9 महीने पुराने दुष्कर्म केस में बड़ा खुलासा, सौतेला भाई निकला आरोपी

कोण्डागांव। जिले में नौ महीने पहले सामने आए दुष्कर्म मामले ने अब चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है। लंबे समय से चल रही जांच के बाद पुलिस ने खुलासा किया है कि पीड़िता के साथ ज्यादती किसी अजनबी ने नहीं, बल्कि उसके ही सौतेले भाई ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

मामला माकड़ी थाना क्षेत्र का है। करीब 8–9 महीने पहले एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात शख्स ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जिसके चलते वह गर्भवती हो गई। घटना के महीनों बाद, पीड़िता ने 6 नवंबर को एक नवजात शिशु को जन्म दिया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की पुनः जांच शुरू की।

महिला पुलिस अधिकारी द्वारा की गई गहन पूछताछ में युवती ने आखिरकार सच उजागर किया। उसने बताया कि उसके साथ कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि उसका सौतेला भाई सगउराम सोरी ही दुष्कर्म का दोषी है।

पुलिस ने तत्काल आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया।