Monday, June 8, 2026
Home Breaking पुलिस-युवक विवाद की जांच तेज, एसपी ने बनाई तीन डीएसपी की विशेष...

पुलिस-युवक विवाद की जांच तेज, एसपी ने बनाई तीन डीएसपी की विशेष कमेटी

11

The Duniyadari: धमतरी में पुलिस और एक युवक के बीच हुए विवाद का मामला अब जांच के दायरे में आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद पुलिस विभाग ने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच शुरू कर दी है। धमतरी पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन डीएसपी की विशेष जांच समिति गठित की है।

जानकारी के अनुसार, 5 जून की देर रात अर्जुनी थाना क्षेत्र के मुजगहन के पास एक युवक अपनी पत्नी और बेटे के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान पुलिसकर्मियों और युवक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे।

मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए गठित समिति का नेतृत्व डीएसपी मोनिका मरावी करेंगी। उनके साथ डीएसपी भानु प्रताप चंद्राकर और डीएसपी यशकरण ध्रुव जांच में शामिल रहेंगे। जांच टीम सभी संबंधित पक्षों के बयान दर्ज कर तथ्यों के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी।

पुलिस विभाग ने मामले में शामिल पुलिसकर्मियों और युवक को नोटिस भी जारी किया है। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और मामले में किसकी जिम्मेदारी तय होती है।