The Duniyadari: जगदलपुर- बस्तर जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। शलभ सिंहा ने आदेश जारी करते हुए 10 थाना प्रभारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक तामेश्वर चौहान को बोधघाट थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि निरीक्षक लीलाधर राठौर को बोधघाट से हटाकर कोतवाली थाना प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक शिवानंद सिंह को करपावंड थाना की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में निरीक्षक भोला सिंह राजपूत को कोतवाली से हटाकर साइबर सेल प्रभारी नियुक्त किया गया है। निरीक्षक बसंत खलको को अजाक थाना, निरीक्षक दिलबाग सिंह को यातायात शाखा तथा निरीक्षक राजकुमारी पांडे को महिला थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं निरीक्षक सुरीत सारथी को पुलिस कंट्रोल रूम डीपीसीआर 112 का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा निरीक्षक रविंद्र मंडावी और उमेश पाटील को लाइन अटैच किया गया है।
पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने और कार्यप्रणाली में सुधार के तौर पर देखा जा रहा है।













