Saturday, October 3, 2026
Home कोरबा पुष्य नक्षत्र में बच्चों को पिलाई जाएगी स्वर्ण बिंदु प्राशन की ड्रॉप्स,...

पुष्य नक्षत्र में बच्चों को पिलाई जाएगी स्वर्ण बिंदु प्राशन की ड्रॉप्स, 5 अक्टूबर को होगा आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन कार्यक्रम

7

The Duniyadari: कोरबा। बच्चों के स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से कोरबा में आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय और श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वावधान में 5 अक्टूबर 2026, सोमवार को पुष्य नक्षत्र के अवसर पर स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार कराया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय दुकान क्रमांक 10-11, महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका रोड, कोरबा में किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों को स्वर्ण बिंदु प्राशन ड्रॉप्स दी जाएंगी।

इस दौरान बच्चों के स्वास्थ्य की निःशुल्क चिकित्सकीय जांच भी की जाएगी। साथ ही उनकी उम्र के अनुसार शारीरिक और मानसिक विकास के लिए उपयोगी आहार-विहार को लेकर बच्चों और अभिभावकों को आवश्यक जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में बच्चों के लिए उपयोगी योग एवं प्राणायाम का निःशुल्क प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा के मार्गदर्शन में किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि बच्चों को लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े, इसके लिए स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार के लिए पहले से समय निर्धारित कराया जा सकता है।

समय प्राप्त करने के लिए संपर्क: 9826111738

नोट: स्वर्ण बिंदु प्राशन सहित किसी भी आयुर्वेदिक प्रक्रिया को बच्चों पर कराने से पहले योग्य आयुर्वेद चिकित्सक से व्यक्तिगत सलाह लेना उचित है।