Monday, September 21, 2026
Home Uncategorized पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संभल में भड़की हिंसा को लेकर लोगों...

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संभल में भड़की हिंसा को लेकर लोगों से की ये अपील

282

The Duniayadari:लखनऊ. संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर जमकर विवाद हो रहा है. विवाद में तीनों युवकों की जान चली गई है. इस मामले में सियासी रंग भी चढ़ चुका है. भाजपा ने सपा पर दंगा भड़काने का आरोप लगाया है. वहीं विवाद को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने वहां के लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है. अखिलेश यादव ने कहा, कोई भी इंसाफ की उम्मीद न छोड़ें. नाइंसाफी का हुक्म ज्यादा दिन नहीं चलता. सरकार बदलेगी और न्याय का युग आएगा.

बता दें कि संभल जिले की जामा मस्जिद को हिंदू पक्ष द्वारा अदालत में हरिहर मंदिर बताए जाने के बाद कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए इसके सर्वे के आदेश दिया था. उसी सर्वे के लिए दिन निकलते ही एकदम सुबह एडवोकेट कमिश्नर की टीम पहुंची थी. टीम के साथ सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एडवोकेट विष्णु शंकर जैन, डीएम डॉ राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई भी भारी पुलिस बल के साथ जामा मस्जिद पहुंचे थे. सर्वे के दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई. इसी बीच मस्जिद के सर्वे के विरोध के दौरान पुलिस और प्रदर्शन करने वालों के बीच टकराव हुआ.
इस दौरान आंसू गैस के गोले, पथराव और गोलबारी की गई, जिसमें 3 युवकों की मौत की खबर सामने आई है. वहीं SP के पैर में गोली लगी है. CO संभल सहित करीब एक दर्जन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. शहर के कई इलाकों में दंगे की स्थिति बनी हुई है. मामले में करीब 50 लोगों को हिरासत में लिया गया है.