Friday, November 6, 2026
Home Breaking महिला मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बाल-बाल बची, ट्रैक ने मारी ज़ोरदार टक्कर

महिला मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बाल-बाल बची, ट्रैक ने मारी ज़ोरदार टक्कर

306

The Duniayadari :बलरामपुर। महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गईं. कुसमी जा रही मंत्री की गाड़ी को ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी, जिससे गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. जानकारी के अनुसार, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अपने काफिले के साथ कुसमी जा रही थीं. इस दौरान राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चारगढ़ के पास क्लिंकल लोड ट्रक ने गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी. इसके साथ एक के बाद एक गाड़ियां टकराती गईं. दुर्घटना होते ही अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. मंत्री के सुरक्षित होने पर उनके साथ चल रहे लोगों ने राहत की सांस ली.