Saturday, October 31, 2026
Home देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी दफ्तर पहुंचे:महिलाओं के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, कार्यकर्ताओं...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी दफ्तर पहुंचे:महिलाओं के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे

456

नई दिल्ली। PM Narendra Modi: संसद में महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बीजेपी दफ्तर पहुंचे हैं। दिल्ली के कार्यालय में महिला सांसदों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर पीएम ने महिला कार्यकर्ताओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

 

आज सुबह से ही बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय के बाहर मौजूद हैं। वे गुलाल लगाकर और मिठाई बांटकर बिल के पास होने का जश्न मना रही हैं। वे महिला आरक्षण बिल के पास होने का जश्न मना रही हैं। अब ये बिल विधानसभाओं में भेजा जाएगा। 50% विधानसभाओं से पारित होने के बाद राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। उनके हस्ताक्षर से यह कानून बन जाएगा।

 

बता दें कि केंद्र सरकार ने 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया था। 20 सितंबर को लोकसभा में 7 घंटे की चर्चा के बाद यह बिल पास हो गया। इसके पक्ष में 454 और विरोध में 2 वोट पड़े। 21 सितंबर को बिल राज्यसभा में पेश हुआ। सदन में मौजूद सभी 214 सांसदों ने बिल का समर्थन किया और बिल पास हो गया।