Saturday, June 6, 2026
Home Breaking प्रधान आरक्षक ने घर में लगाई फांसी, पुलिस विभाग में शोक की...

प्रधान आरक्षक ने घर में लगाई फांसी, पुलिस विभाग में शोक की लहर

10

The Duniyadari: खैरागढ़ जिले में शनिवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई, जहां छुईखदान थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक शीतल यादव ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। उनका शव शहर के दाऊचौरा इलाके स्थित उनके निवास पर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में शोक का माहौल फैल गया।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सोने चले गए थे, जबकि शीतल यादव घर के हॉल में मौजूद थे। शनिवार तड़के उनकी पत्नी की नींद खुली तो उन्होंने उन्हें फंदे पर लटका देखा। इसके बाद परिवार के लोगों ने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही खैरागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है तथा मामले की विस्तृत पड़ताल के लिए दुर्ग से फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम भी बुलाई गई है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों को लेकर अधिक स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।