Saturday, March 28, 2026
Home देश प्राइवेट गाड़ी और सादे कपड़े…IPS वृंदा शुक्ला ने बाहुबली मुख्तार की बहू...

प्राइवेट गाड़ी और सादे कपड़े…IPS वृंदा शुक्ला ने बाहुबली मुख्तार की बहू को करवाया अरेस्ट, चित्रकूट से लेकर लखनऊ तक हल्ला

399

न्यूज डेस्क।वृंदा शुक्ला (Vrinda Shukla). इस नाम की पिछले कुछ घंटे के भीतर इंटरनेट पर काफी चर्चा है. किसी ने उनके साहस भरे काम को सराहा है, तो कोई उनके बातचीत के लहजे की तारीफ कर रहा है. दरअसल वृंदा शुक्ला कोई आम शख्सियत नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले की पुलिस कप्तान का नाम है. भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की महिला अफसर हाल ही में बाहुबली माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के परिवार पर कार्रवाई करके सुर्खियों में आ गई हैं. इस एसपी ने मुख्तार के जेल में बंद विधायक बेटे अब्बास की पत्नी निकहत बानो को गिरफ्तार करवाया है. निकहत नियमों के खिलाफ जाकर जेलर के कमरे में अपने पति से रोजाना मुलाकात करने जाती थीं.

पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला चित्रकूट जिले के जिलाधिकारी अभिषेक आनंद के साथ अचानक जेल में जा पहुंची थीं. छापे के दौरान महिला आईपीएस अफसर ने वर्दी की जगह सादा लिबास पहन रखा था. यही नहीं, औचक निरीक्षण की किसी को भनक तक न लगे, इसलिए वह प्राइवेट गाड़ी से जिला कारागार तक पहुंचीं.

इस मामले में SP वृंदा शुक्ला कहती हैं, ”जेल में पिछले कुछ दिनों से अनाधिकृत गतिविधियां चल रही थीं. बाहर के लोग बंदियों से अनाधिकृत रूप से मिल रहे थे. इसी सूचना के आधार पर डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के साथ मैंने जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया और जेल में सभी संवेदनशील बैरकों को की तलाशी ली गई. जहां पाया गया कि अब्बास अंसार अपनी बैरक में मौजूद नहीं हैं. कारागार के कर्मचारियों से पूछताछ करने पर पता लगा कि अब्बास को प्राइवेट मुलाकात करने की अनुमति दी गई है. कारागार कार्यालय के एक कमरे में उनकी पत्नी से मुलाकात कराई जाती है. वहीं, अब्बास और उनकी पत्नी की मुलाकात का विवरण रजिस्टर में दर्ज नहीं किया जाता है.