Friday, March 13, 2026
Home देश फैशन सलाहकार प्रसाद बिदापा का बेटा एडम गिरफ्तार, अभिनेत्री को भेजा था...

फैशन सलाहकार प्रसाद बिदापा का बेटा एडम गिरफ्तार, अभिनेत्री को भेजा था अश्लील संदेश

247

मुंबई। कोरियोग्राफर और फैशन सलाहकार प्रसाद बिदापा (Prasad Bidapa) के बेटे एडम बिदापा (Adam Bidapa) को एक फिल्म अभिनेत्री को अश्लील संदेश भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि एडम ने 25 फरवरी की रात को संदेश भेजे थे। उन्होंने यह भी बताया कि अभिनेत्री ने बातचीत का विवरण पुलिस को प्रस्तुत किया, जिसमें एडम पर उनका उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया है। अभिनेत्री को दो साल पहले मादक पदार्थों का इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।