Wednesday, October 28, 2026
Home Breaking बच्चा हुआ लापता…तलाश में जुटी पुलिस और वन विभाग की टीम

बच्चा हुआ लापता…तलाश में जुटी पुलिस और वन विभाग की टीम

300

धमतरी– दुधावा से लगे ग्राम कोरमुड़ में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब घर के बाहर खेल रहे 3 साल के बच्चे को उठाकर जंगली जानवर ले गया. बताया जा रहा कि घर जंगल से लगा हुआ है.

घटना स्थल पर तेंदुए के पैर के निशान मिले हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है और बच्चे की तलाश में जुटी है. बच्चे का नाम तीरेश मरकाम बताया जा रहा.