Saturday, October 24, 2026
Home Breaking बड़ा हादसा टला: चलती ट्रेन पर चढ़ने के प्रयास में प्लेटफॉर्म और...

बड़ा हादसा टला: चलती ट्रेन पर चढ़ने के प्रयास में प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिरे एक यात्री को बचा लिया गया

278

The Duniyadari: महाराष्ट्र- अंधेरी रेलवे स्टेशन पर उस समय एक बड़ा हादसा टल गया, जब प्लेटफॉर्म नंबर-8 पर चलती ट्रेन पर चढ़ने के प्रयास में प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिरे एक यात्री को बचा लिया गया। बताया जा रहा है कि यात्री चलती ट्रेन (लोक शक्ति एक्सप्रेस) पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था।

इसी दौरान उसके पैर का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच आ गया। हालांकि, मौके पर मौजूद सहायक उप निरीक्षक ने तुरंत ही यात्री को पकड़ लिया और उसे प्लेटफॉर्म पर खींच लिया। यह पूरी घटना प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

इसके बाद जब सहायक उप निरीक्षक ने शख्स का नाम पूछा तो उसने राजेंद्र मांगीलाल बताया। 40 वर्षीय राजेंद्र मांगीलाल ने बताया कि वह अंधेरी में रहता है और उसका लोक शक्ति एक्सप्रेस का टिकट था। वह चलती हुई ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था, इसी के चलते वह अचानक नीचे गिर गया।

राजेंद्र मांगीलाल ने कहा कि उसे अहमदाबाद जाना था और जब वह प्लेटफॉर्म पर पहुंचा तो ट्रेन जा रही थी। चलती गाड़ी में चढ़ने के कारण संतुलन बिगड़ गया था। उसने मौके पर मौजूद आरपीएफ कर्मी का आभार जताया। फिलहाल इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।