Monday, September 14, 2026
Home Breaking बड़ा हादसा होते-होते टला: तेज़ रफ्तार हाईवा ट्रक अनियंत्रित होकर खारून नदी...

बड़ा हादसा होते-होते टला: तेज़ रफ्तार हाईवा ट्रक अनियंत्रित होकर खारून नदी में जा गिरा, नशे में था ड्राइवर

220

The Duniyadari: रायपुर- महादेव घाट में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब एक तेज़ रफ्तार हाईवा ट्रक अनियंत्रित होकर खारून नदी में जा गिरा। यह हाईवा अमलेश्वर की ओर से रायपुर की दिशा में आ रहा था।

घटना के दौरान ट्रक ने घाट के पास स्थित एक पान ठेले को भी टक्कर मारी लेकिन गनीमत रही कि ठेले पर बैठे लोग सुरक्षित रहे। मिली जानकारी के अनुसार हाईवा चालक नशे में था और नियंत्रण खो बैठा। ट्रक के सीधे ब्रिज से नदी में गिरते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पान ठेला संचालक ने बताया कि यदि ट्रक की दिशा में थोड़ा सा भी बदलाव होता तो बड़ी जनहानि हो सकती थी।