Sunday, November 15, 2026
Home Breaking महिला अपने नवजात को बाथरूम जाने का बहाना बनाकर सुरक्षाकर्मी के हवाले...

महिला अपने नवजात को बाथरूम जाने का बहाना बनाकर सुरक्षाकर्मी के हवाले कर फरार

215

The Duniyadari: जगदलपुर- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में एक महिला अपने नवजात को बाथरूम जाने का बहाना बनाकर सुरक्षाकर्मी के हवाले कर फरार हो गई. काफी इंतेजार करने के बाद भी जब महिला नहीं लौटी तो घटना की सूचना पुलिस में दी गई और नवजात को तत्काल एनआईसीयू में भर्ती कराया गया.

मौके पर पहुंची पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर महिला की तलाश में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, दो महिलाएं एक बड़े बच्चे और नवजात को लेकर अस्पताल पहुंचीं.

इनमें से एक महिला ने पहले वार्ड की स्थिति देखी और फिर गायनिक वार्ड के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी को बच्ची सौंप दी. महिला ने कहा कि वह बाथरूम जा रही है, लेकिन वापस नहीं लौटी. सुरक्षाकर्मी ने काफी देर इंतजार करने के बाद बच्ची को सुरक्षित रखते हुए मामले की जानकारी पुलिस चौकी को दी.