बड़ी खबरः टीवी पर फिर से प्रसारित होगा रामानंद सागर का रामायण सीरियल , जानें कब और कहां देख पाएंगे शो

0
281

मुंबई। Ramanand Sagar’s Ramayana serial will be aired again on TV: मूवी आदिपुरुष विवाद की वजह से टीवी सीरियल रामायण की चर्चा एक बार फिर से चल रही है। मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। अब रामानंद सागर के शो से तुलना करते हुए सोशल मीडिया पर यूजर्स आदिपुरुष के मेकर्स को ट्रोल करने लगे। इन सबके बीच रामायण को फिर से टीवी पर दिखाने का फैसला किया गया है।

बता दें कि दूरदर्शन पर प्रसारित रामानंद सागर का लोकप्रिय शो रामायण को 30 साल से ज्यादा का वक्त हो गया है। लेकिन, आज भी इसके हर एक किरदार से लेकर कई सीन लोगों को याद हैं। शो में अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया, सुनील लहरी, दारा सिंह और अरविंद त्रिवेदी सहित अन्य ने मुख्य भूमिका निभाई। रामायण का प्रसारण मूल रूप से 1987.88 में दूरदर्शन पर हुआ था। इसकी लोकप्रियता को देखते हुए बाद में अन्य चैनल पर पुनः प्रसारण भी किया ।

 

0- कहां देख पाएंगे रामायण

जी हां…रामायण को जल्द ही टीवी पर दिखाया जाएगा। शेमारू टीवी ने यह घोषणा की है कि चैनल पर इस पौराणिक शो को 3 जुलाई से शाम 7.30 बजे प्रसारित किया जाएगा। अगर आप भी इस सीरियल को मिस कर रहे थे या जिन्होंने अभी तक इसे नहीं देखा है वह इसे देख सकते हैं।

शेमारू ने शो का एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए सोशल मीडिया पेज पर इसकी जानकारी दी है। पोस्ट में लिखा है.आप सभी प्रिय दर्शकों के लिए लेकर आ रहे हैं हम विश्व प्रसिद्ध पौराणिक धारावाहिक रामायण देखिए रामायण 3 जुलाई से शाम 7.30 बजे आपके पसंदीदा चैनल शेमारू टीवी पर।