Tuesday, March 24, 2026
Home छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : नक्सली और जवानों के बीच मुठभेड़ जारी, कई नक्सलियों...

बड़ी खबर : नक्सली और जवानों के बीच मुठभेड़ जारी, कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर

154

The duniyadari :सुरक्षा बल के जवानों के एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है. सूत्रों के मुताबिक, ग्रेहाउंड्स के जवानों ने तेलंगाना और बीजापुर की सीमा पर नक्सलियों की बड़ी टीम को घेरा है. मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. हालांकि इसकी अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

सूत्रों के मुताबिक, बीजापुर जिले के इल्मीड़ी के जंगलों में सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. मुठभेड़ में अब तक एक नक्सली के शव के साथ हथियार बरामद कर लिया गया है.