Saturday, September 12, 2026
Home Breaking बड़ी खबर: शिक्षक द्वारा छात्राओं के साथ छेड़छाड़…अब पुलिस के हिरासत में

बड़ी खबर: शिक्षक द्वारा छात्राओं के साथ छेड़छाड़…अब पुलिस के हिरासत में

273

बलौदाबाजार– बलौदाबाजार से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एकलव्य आश्रम में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

जहां शिक्षक संजय पटेल पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया है। वहीं इस मामले का खुलासा होते ही लोगों में काफी आक्रोश देखा गया। यह सोनाखान एकलव्य ट्राइबल आश्रम का मामला बताया गया।

बता दें कि, बलौदाबाजार सोनाखान एकलव्य ट्राइबल आश्रम में आरोपी शिक्षक संजय पटेल छात्राओं से छेड़छाड़ किया करता था, जिसकी लगातार शिकायत भी की जा रही थी। जिसके बाद कसडोल पुलिस ने आरोपी शिक्षक संजय पटेल के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शिक्षक एकलव्य ट्राइबल आश्रम में लाइब्रेरियन के पद पर पदस्थ है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।