Tuesday, April 7, 2026
Home Breaking बड़ी घटना: भिलाई स्टील प्लांट में टरबाइन ब्लास्ट, भीषण आग से हड़कंप;...

बड़ी घटना: भिलाई स्टील प्लांट में टरबाइन ब्लास्ट, भीषण आग से हड़कंप; 5 कर्मचारी झुलसे

10

The Duniyadari: दुर्ग- भिलाई स्टील प्लांट से मंगलवार को बड़ी घटना सामने आई है। प्लांट के PBS-2 यूनिट में टरबाइन में अचानक ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई। धमाके के बाद आग तेजी से फैलने लगी, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना के दौरान मौके पर मौजूद कर्मचारी और ठेका मजदूर जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। इस हादसे में 2 बीएसपी कर्मियों सहित 3 ठेका मजदूर झुलस गए हैं। घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 6 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। फायर ब्रिगेड की टीमों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश जारी रखी है।

फिलहाल ब्लास्ट की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। प्रबंधन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है।