Tuesday, March 31, 2026
Home Breaking बढ़ीं कार बैटरी चोरी की घटनाएं, शीशा तोड़कर बदमाशों ने फिर दिया...

बढ़ीं कार बैटरी चोरी की घटनाएं, शीशा तोड़कर बदमाशों ने फिर दिया वार

3

The Duniyadari: बलौदाबाजार- शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में कारों को निशाना बनाकर बैटरी चोरी करने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामले में अज्ञात चोरों ने घर के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर बोनट से बैटरी पार कर दी। घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, गौरव पथ इलाके में सोमवार रात बदमाशों ने एक घर के बाहर खड़ी कार को निशाना बनाया। आरोपियों ने पहले कार का शीशा तोड़ा और फिर बोनट खोलकर बैटरी निकालकर फरार हो गए। मंगलवार सुबह वाहन मालिक ने जब गाड़ी देखी तो कार क्षतिग्रस्त हालत में मिली, जिसके बाद उन्होंने तुरंत कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इसी इलाके में कांग्रेस के दिवंगत नेता रूपेश ठाकुर समेत एक अन्य व्यक्ति की कार का शीशा तोड़कर बैटरी चोरी की जा चुकी है। लगातार हो रही वारदातों से लोगों में भय का माहौल बन गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया