Wednesday, June 17, 2026
Home Breaking बहन की रक्षा करना पड़ा भारी, विरोध करने पर भाई को पीटा;...

बहन की रक्षा करना पड़ा भारी, विरोध करने पर भाई को पीटा; CCTV में कैद हुई वारदात

12
Oplus_16908288

The Duniyadari: अंबिकापुर के केदारपुर क्षेत्र में एक युवती से कथित छेड़छाड़ का विरोध करना उसके भाई को महंगा पड़ गया। जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय युवती अपने भाई के साथ स्कूटी से दवा लेने जा रही थी। इसी दौरान कुछ युवकों ने रास्ते में उन्हें रोककर युवती के साथ अभद्र व्यवहार करने का प्रयास किया। आरोप है कि बदमाशों ने युवती को वाहन से खींचने की कोशिश भी की।

जब युवती के भाई ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया और बेरहमी से मारपीट की। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान युवती लगातार लोगों से मदद की अपील करती रही, लेकिन आरोपियों का उत्पात जारी रहा।

बताया जा रहा है कि पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने अतुल ताम्रकार समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की भूमिका और घटना के अन्य पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।